एक संवाददाता, मार्च 27 -- बिहार के रोहतास जिले में गुरुवार को स्कूल के अंदर हुआ छात्रों का झगड़ा सड़क पर पहुंच गया। छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे दोनों गुटों से एक-एक युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मामला अकोढ़ीगोला के खपड़ा गांव का है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। जानकारी के अनुसार खपड़ा गांव में छात्रों के दो गुटों के बीच बुधवार को स्कूल में बहस हुई थी। दोनों गुट शाम में एक किराना दुकान के समीप दोबारा भिड़ गए। उस समय लोगों ने उन्हें अलग किया। फिर दोनों गुटों के लोग मामले को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला शांत कराते हुए उनसे लिखित आवेदन लेकर घर भेज दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह 9 बजे एक गुट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.