बरेली, जून 10 -- नवाबगंज। स्कूल कालेज के पास सिगेट गुटखा बेंचने वालों पर पुलिस सख्त हो गयी है। सोमवार को पुलिस ने उनके खिलाफ अभियान चला कर सात स्कूल कालेज की 100 मीटर की परिधि में सिगरेट गुटखा बेंचने वाले सात लोगों पर जुर्माना लगाया। स्कूल कालेज की परिधि में 100 मीटर तक गुटखा, सिगरेट व तम्बाकू बेंचना प्रतिबंधित है। लेकिन लोग स्कूल कालेज की 100 मीटर की परिधि के अंदर इसकी खूब बिक्री कर रहे हैं। लेकिन अब पुलिस उनके खिलाफ सख्त हो गयी है। सोमवार को पुलिस ने कस्बे े जेपीएन इंटर कालेज की 100 मीटर की परिधि में सिगरेट, तम्बाकू उत्पादों का विक्रय करने पर कस्बे के सुरेन्द्र शुक्ला, मान सिंह, फजल अहमद खान, सूर्यप्रकाश, सौरभ गुप्ता, अमित कुमार व जय प्रकाश पर 1400 रुपए का जुर्माना लगा उनसे बंधक पत्र भरवाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...