भागलपुर, नवम्बर 9 -- बिहपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजकीय उच्च बुनियादी विद्यालय बिहपुर और लोकेश्वर दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर कई कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, देर रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय का मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कक्षाओं के बक्सों को तोड़ दिया। चोरों ने विद्यालय से पंखे सहित कई जरूरी सामान गायब कर दिए। इसी क्रम में दशहरा पर्व से ठीक पहले बिहपुर बाजार स्थित सेठ दुर्गा मंदिर का भी ताला तोड़ दिया गया। चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपकरणों की चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि शुक्रवार की रात भी दुर्गा मंदिर का ताला दोबारा तोड़ा गया, जिससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। गौरतलब है कि राजकीय उच्च बुनियादी विद...