गिरडीह, मार्च 8 -- गावां। गावां थाना मोड़ में शुक्रवार को फ्यूचर फाउंडेशन पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन उपप्रमुख नेहा कुमारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के बाद पिछले 5 फरवरी को स्कूल के तरफ से आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में टॉप टेन हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसमें टॉप टेन थ्री लाने वाले बच्चों को ट्रॉफी के साथ नकद राशि का भी पुरस्कार दिया गया। मौके पर जयराम यादव, अजीत पांडेय, कुर्बान खान, जीशान खान, नसीम खान, पंकज मिश्रा, प्रमोद कुमार, निहारिका कुमारी, कशिश खान आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.