गुड़गांव, जून 27 -- गुरुग्राम। जिले के राजकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूलों को 1.68 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। हर स्कूल में छात्र संख्या के अनुसार बजट मिले है। जिन स्कूलों में 30 से कम छात्र संख्या है, उनको 10 हजार रुपये, 31 से 100 के बीच में छात्र संख्या होने पर 25 हजार, 101 से 250 के बीच में छात्र संख्या पर 50 हजार, 251 से 500 और 1000 के बीच में छात्र संख्या होने पर 75 हजार व एक हजार से अधिक छात्र संख्या होने पर एक लाख रुपये प्रति स्कूल दिए गए हैं। हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 85 लाख 25 हजार रुपये का बजट मिला है। इससे स्कूलों में सौंदर्यीकरण समेत मरम्मत के कार्य पूरे किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.