मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूलों में रखे तीन लाख से अधिक के अनाज गायब हो गए। इस मामले में 25 हेडमास्टर पर कार्रवाई की गई है। डीपीओ मध्याह्न भोजन योजना अमित कुमार ने यह कार्रवाई की है। जिले के अलग अलग प्रखंडों के 25 स्कूल के हेडमास्टर से इस राशि की वसूली होगी। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर जो अनाज दिया गया था, उसमें जांच के दौरान कमी पाई गई। किसी ने अनाज खराब होने की बात कही तो किसी ने अन्य कारणों का हवाला दिया। महीने के आठ दिन बाद ही कहीं 10 तो कहीं 15 दिन के अनाज कम पड़ गए। डीपीओ ने कहा कि जितने अनाज कम पड़े हैं, उसकी राशि की वसूली हेडमास्टर से की जाएगी। इसके लिए संबंधित हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगते हुए राशि जमा करने का आदेश दिया है। जांच में इन स्कूलों में मामला पकड़ा गया। 10-15 दिन के लिए जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.