लखनऊ, जनवरी 5 -- राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराएगी। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन शीर्ष समिति की पांचवीं बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनमें पेयजल कनेक्शन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं जाएं। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं के निर्माण कार्य के लिए एजेंसियों के साथ किए गए अनुबंधों की समयावधि को दिसंबर 2027 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन के शेष काम तय मानकों व गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों को नल कनेक्शन दिया जाए। इसकी सूची उपलब्ध कराते हुए प्राथमिकता पर कनेक्शन दिए जाएं। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, जैसे बाढ़ व सूखा प्रभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.