जमशेदपुर, दिसम्बर 15 -- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा विद्यार्थियों को विजय दिवस के अवसर पर विजय गाथा सुनाया गया। 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश युध्द में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों सेवा परिषद् ने सोमवार को शहर के विद्यालयों में युध्द की कहानी युध्दवीरों की जुबानी कार्यक्रम कर विजय दिवस मनाया। लगभग 5 स्कूलों में पूर्व सैनिकों और प्राचायों ने विजय संदेश पढ़कर सुनाए। बच्चों को बताया कि हार बाद किस तरह पाकिस्तान के जनरल नियाजी ने 93,000 सैनिकों के साथ भारत के लेफ्टिनेट जेनरला जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और इसके परिणामस्वरूप विश्व के नक्शे पर एक नए देश बांग्लादेश का जन्म हुआ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम मे जमशेदपुर स्कूलों मे विजय सन्दे...