शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसण्डा में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र में प्रवेश लिए बच्चों को प्रवेश फॉर्म, नए सत्र की पुस्तकें वितरित कीं। साथ ही रोली टीका लगाकर स्वागत किया। गत वर्ष में अच्छे अंकों से पास होकर अगली कक्षा में प्रवेश लेने वाले बच्चों को उपहार भी भेंट किए। डीएम ने कहा कि सभी लोग गांवों में घूमकर बच्चों का शत-प्रतिशत एडमिशन कराएं, अभिभावकों को बच्चों का प्रवेश कराने को प्रोत्साहित करें। स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी और स्कूलों में स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक सहित अन्य एक्टिविटीज करवाई जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि कक्षाओं में टाइल्स, खिड़कियों में जाली एवं रंगाई-पुताई, विद्यालय परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य एक महीने में पूर्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.