सीवान, नवम्बर 16 -- हसनपुरा। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार को भूकंप से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं इससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए फोकल शिक्षकों द्वारा बच्चो के बीच प्राकृतिक आपदा से संबंधित भूकंप के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बताया गया कि भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है। जिससे कुछ पल में भारी जान माल का नुकसान होता है। वहीं इससे बचाव के बारे में बताते हुए मॉक ड्रिल करवाया गया। जिसमें झुको, ढको और पकड़ो के बारे जानकारी दी गई। मौके पर फोकल शिक्षकों में कृष्णानंद त्रिपाठी, मनीष द्विवेदी, संतोष साहनी, विजय कुमार, जनार्दन राम, सुनील कुमार, बृज कुमार साह, विरेंद्र यादव, मनोज कुमार सहित सभी शिक्षक हेडमास्टर व बच्चे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.