लखनऊ, नवम्बर 13 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता सभी माध्यमिक स्कूलों की मासिक समीक्षा बैठक होगी। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से स्कूलों में शिक्षा एवं जन जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कराया जाएगा। इसमें मिशन शक्ति, एक पेड़ मां के नाम, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, परीक्षा पे चर्चा, बिल्डथान, स्वच्छ गरिमा विद्यालय, स्वच्छता पखवाड़ा, जनजातीय गौरव आदि संचालित कार्यक्रमों की प्रत्येक माह एक बार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक कर समीक्षा की जाएगी। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से मण्डल के सभी माध्यमिक विद्यालयों को मासिक समीक्षा बैठक करने के निर्देश जारी किये गए हैं। जेडी लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सभी डीआईओएस को निर्देश जारी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.