गोरखपुर, सितम्बर 27 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के अधिकांश विद्यालयों में विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पना और रंगों के माध्यम से देश के भविष्य का चित्रण किया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर संयोजक राजेश गुप्ता रहे, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बौलिया में शशिकांत सिंह, एमएसआई कॉलेज में डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, राजेंद्र नगर क्षेत्र में अच्युतानंद शाही, विश्वजिताशू सिंह आशू, इंद्रमणि उपाध्याय और सुभाष चंद्र बोस नगर में ओम प्रकाश शर्मा, बृजेश मणि मिश्रा, रमेश प्रताप गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने विकसित भारत ...