गुड़गांव, जनवरी 19 -- - प्री-बोर्ड छात्रों का पहले दिन से असेसमेंट गुरुग्राम, संवाददाता। सर्दियों की 18 दिन की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार से गुरुग्राम के सरकारी और निजी स्कूलों में फिर से चहल-पहल लौट आई। सुबह से ही स्कूलों के बाहर छात्रों की आवाजाही दिखी और कक्षाओं में पढ़ाई का माहौल बना। पहले ही दिन 70 से 80 प्रतिशत से अधिक छात्रों की मौजूदगी दर्ज की गई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही सभी कक्षाओं में पढ़ाई दोबारा शुरू कर दी गई है। प्राथमिक कक्षाओं में सामान्य पाठ्यक्रम पर फोकस किया जा रहा है, वहीं मिडिल और सीनियर कक्षाओं में सिलेबस को तय समय में पूरा करने की तैयारी तेज कर दी गई है। शिक्षकों का कहना है कि अब पढ़ाई को नियमित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि छात्रों की लय दोबारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.