अमरोहा, जुलाई 2 -- परिषदीय विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के साथ ही मंगलवार को स्कूलों के खुलने पर विद्यालयों की चहल-पहल दिखी। बैग लेकर निकले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर रौनक रही तो स्कूल खुलने को लेकर उत्साह भी रहा। स्कूल पहुंचे छात्र-छात्रा उत्साहित नजर आए। शिक्षकों ने भी स्कूलों को सजाते हुए तिलक लगाकर छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। गौरतलब है कि बीती 20 मई से बेसिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा था। मंगलवार से जिले के सभी बेसिक स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुले। स्कूलों में चहल-पहल लौटी। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में सुबह सात बजे से ही छात्रों का पहुंचना शुरू हो गया। साढ़े सात बजे तक छात्रों की अच्छी संख्या हो गई। शिक्षक भी समय से उपस्थित हुए। जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्कूलों में भी चहल-पहल रही। विद्यालयों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.