चम्पावत, फरवरी 18 -- चम्पावत। चम्पावत प्राथमिक शिक्षक संगठन ने स्कूलों में मानक के अनुसार शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष गोविंद बोहरा ने कहा कि कई स्कूलों में मानकानुसार शिक्षकों की तैनाती नही है। इस वजह से छात्र निजी स्कूलों का रुख कर रहे हैं। कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान में देरी की जा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बैठक में शिक्षकों ने चयन वेतन स्वीकृत आदेश निर्गत करने, वर्ष 2006 से 2009 के बीच की पिथौरागढ़ जिले से प्राप्त जीपीएफ ब्याज की धनराशि का भुगतान करने, सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान की मांग की। इसके अलावा कहा कि बीते दो वर्ष से आदर्श स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.