लखनऊ, जनवरी 27 -- प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में सोमवार को गणतंत्र दिवस पर झण्डारोहण हुआ। हाथों में तिरंगा लिये बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल देशभक्ति का संदेश दिया। स्कूलों में आयोजित देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व बताए। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। 77 वें गणतंत्र दिवस पर प्राइमरी स्कूल, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, राजकीय समेत एडेड व निजी माध्यमिक स्कूलों में विभिन्न आयोजन हुए। सीतापुर रोड के मोहिबुल्लापुर स्थित बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग) में अंतर्शाखीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियां दी। बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग को पहला, बाल निकुंज विद्यालय डे ब...