मथुरा, सितम्बर 8 -- नौहझील। बाढ़ का पानी कई स्कूलों के परिसर में भरा है। यमुना में जलस्तर कम होने के बाद भी यह पानी अभी नहीं निकलेगा। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय छिनपारई, फिरोजपुर और मखदूमपुर में बाढ़ का पानी हिलोरें मार रहा है। ऐसे में विद्यालय खुलने पर इन स्कूलों में शिक्षक और बच्चे कैसे पहुंचेंगे, यह समस्या पैदा हो गई है। इस समय कई विद्यालयों तक तो पहुंचना भी मुश्किल है। गांव अड्डा छिनपरई पहुंचने का एकमात्र सहारा स्टीमर या नाव है। बसाऊ के भी हालत ऐसे ही हैं। छिनपारई के परिषदीय विद्यालय में तो बाढ़ ने तांडव मचा दिया है। पूरा विद्यालय जलमग्न है। प्रमुख गेट बाढ़ में ढह गया है। ऐसे में बाढ़ प्रभावित गांवों के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के सामने असमंजस बना हुआ है। यहां अधिकांश शिक्षक मथुरा से आते हैं। उनके आने वाले दोनों ही मार्गों पर ...