कोडरमा, जनवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स और विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों में और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए और नियमित मॉनिटरिंग की जाए। निपुण भारत मिशन में कम प्रदर्शन वाले विद्यालयों को शो-कॉज नोटिस जारी किया जाए। विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। स्मार्ट क्लास के लिए शिक्षकों को आईसीटी प्रशिक्षण दिया जाए और बच्चों का नामांकन तेज किया जाए। सिलेबस समय पर पूरा करने और नियमित टेस्ट आयोजित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर विद्यालयों में हेल्थ ...