जहानाबाद, जनवरी 31 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के निर्देश के बाद हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कई स्कूलों में पठन-पाठन बेपटरी हो चुकी है। एक शिक्षकीय स्कूल में अब पढ़ाई केवल औपचारिकता रह गई है। गौरतलब है कि जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में हुलासगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येन्द्र मोची ने बताया कि अब प्रखंड क्षेत्र के किसी भी विद्यालय में कोई भी शिक्षक प्रतिनियोजन पर नहीं हैं। लेकिन इसके दुष्परिणाम भी आपके सामने आने लगे हैं। प्राथमिक विद्यालय उत्तीमपुर एवं प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर की स्थिति काफी खराब हो गई है। ग्रामीणों ने ...