बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। स्कूलों में नौकरी का झांसा देकर दो व्यक्तियों से ठगी के मामले में वांछित बदायूं में थाना दातागंज के गांव सिरसा निवासी अमित प्रताप सिंह उर्फ रिंकू को सुभाषनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अमित प्रताप सिंह ने बदायूं में दातागंज के गांव अरेला निवासी राहुल सक्सेना को फरीदपुर के इंटर कॉलेज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 5.5 लाख रुपये और भटौली निवासी अमित कुमार शर्मा से 7.5 लाख रुपये ठग लिए थे। उनको भी स्कूल में लिपिक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया था। दोनों व्यक्तियों को आरोपी ने फर्जी नियुक्तिपत्र भी दे दिया था। मामले का खुलासा होने पर पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो धमकी दी गई। इस पर दोनों ने वर्ष 2024 में थाना सुभाषनगर में मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें वांछित अमित प्रताप सिंह...