बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने बीएसए को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में निर्माण कार्य चल रहा है वहां पर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड से निरीक्षण भी कराया जाए। साथ ही कहा, यदि किसी मद अथवा निर्माण के कार्य में फंड आदि की कमी है और उसके कारण कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है तो समय से धनराशि की डिमांड कर ली जाये। उन्होंने समस्त बीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने विद्यालयों तथा साइंस लैब का लगातार निरीक्षण करते रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...