मुरादाबाद, जनवरी 27 -- शहर के विभिन्न स्कूलों में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। केसीएम, गोल्डन गेट स्कूल, आरआरके स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में सुबह ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। प्रधानाचार्यों ने तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी। पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना दिखाई दी। जनपद के सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस के रंग देखने को मिले। गांधी नगर पब्लिक स्कूल, आरआरके स्कूल, हिंदू माडल इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.