पौड़ी, मार्च 27 -- शिक्षा विभाग और डायट चढ़ीगांव ने ड्रग्स पर पाठ्यक्रम तैयार किया है। गुरुवार को अफसरों ने पाठ्यक्रम का ड्राफ्ट जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के सम्मुख रखा। डीएम ने पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यह पहल युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम है और इसके माध्यम से छात्र नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक होंगे और समाज में बदलाव ला सकेंगे। कहा कि पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे से बचाने और समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान डायट के अध्यापक हरि शंकर डिमरी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में 11 अध्याय शामिल हैं, जिनमें नशे के प्रभाव, अफीम और खसखस की जानकारी, नशे की लत के परिणाम, कानून, तंबाकू के स्वास्थ्य प्रभाव और शिक्षा जागरूकता सहित अन्य विषय शामिल हैं। कहा कि यह पाठ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.