मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 4 -- जिले में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान की शुरुआत हो रही है। आज से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा, जबकि 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। अभियान के दौरान 2302 आशाएं घर-घर जाकर बुखार, टीबी, डेंगू, मलेरिया, कुष्ठ रोग जैसे संचारी रोगों के लक्षणों की पहचान करेंगी। इसके साथ ही वे लोगों को इन बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार तेवतिया ने बताया कि आशाएं परिवारों से संपर्क कर बीमार व्यक्तियों की सूची तैयार करेंगी और जरूरत के अनुसार उन्हें जांच या इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक भेजेंगी। अभियान में स्कूलों, पंचायतों और स्थानीय निकायों की भी भागीदारी रहेगी। स्वास्थ्य शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.