समस्तीपुर, फरवरी 1 -- समस्तीपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों का आयोजन होता नहीं है, पर इन कार्यों के लिए सरकार से राशि जरूर मिल जाती है। और तो और, कई स्कूलों में राशि लेकर भी खरीद नहीं की जाती या खरीद के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिया जाता है अथवा खरीद होती भी नहीं। खरीद भी होती है तो खरीद सामग्रियों की गुणवत्ता खराब रहती है। यह स्थिति पिछले कई सालों से इस जिले में देखी जा रही है। इस मामले की सही से आज तक जांच भी नहीं की गई है। सही से इस मामले की गहनता से जांच हो तो सारी कलई सामने आ जाएगी। अब, इस वित्तीय वर्ष में भी सरकार से जिले के स्कूलों में स्पोर्ट्स एंड फिजिकल एजुकेशन मद के लिए जिला को राशि भेजी गई है। इस राशि से गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री की खरीद की जाएगी। प्रवि को पांच हजार, मवि को 10 हजार व उमवि को 25 हजार रुपये भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.