धनबाद, सितम्बर 21 -- धनबाद झारखंड ई शिक्षा महोत्सव 2025 के तहत स्कूलों में 23 से 27 सितंबर तक आईसीटीई चैंपियनशिप का आयोजन होगा। स्कूल स्तर पर विजेता को कांस्य पदक व प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रखंड से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता 3 से 8 नवंबर, जिलास्तरीय प्रतियोगिता 13 से 19 नवंबर तक व राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 24 से 29 नवंबर तक निर्धारित है। प्रखंड स्तर पर रजत पदक, प्रमाणपत्र व स्कूल बैग तथा जिलास्तर विजेता को स्वर्ण पदक, प्रमाणपत्र व स्मार्ट वॉच दिया जाएगा। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग व झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद धनबाद के निर्देशानुसार जिले के स्कूलों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.