कोडरमा, फरवरी 20 -- शहरी क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकारी स्कूलों के बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षकों का मानना है कि यदि ग्राम पंचायतों की तरह शहरी स्कूलों को भी आधारभूत सुविधाओं के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया जाए, तो शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। शहरी क्षेत्र के शिक्षकों ने बताया कि आज भी कई सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अतिरिक्त फंड की कमी के कारण विद्यालयों का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है, जिससे बच्चों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पातीं। उनका कहना है कि जिन स्कूलों का विकास पहले हो जाना चाहिए था, वे आज भी बुनियादी संसाधनों से वंचित हैं। इस दिशा में जनप्रतिनिधियों को गंभीर पहल करनी होगी। शिक्षकों ने यह भी चिंता जताई कि शहरी क्षेत्र में कक्षा एक, दो ...