नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- दिल्ली सरकार की कैबिनेट की मुहर, छात्रों को बेहतर सुविधा, कैदियों को मिलेगा रोजगार नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने सरकारी स्कूलों में फर्नीचर की कमी को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के लिए तिहाड़ जेल की फैक्ट्री से 10,000 डुअल डेस्क खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस निर्णय से न केवल स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बेहतर होगा, बल्कि जेल में बंद कैदियों के लिए रोजगार और पुनर्वास के अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया यह खरीद केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा तीसरे राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन में दिए गए निर्देशों के अनुरूप है। इमसें कैदियों के पुनर्वास और उत्पादक गतिविधियों को जोड़ने पर जोर दिया गया था। उन्...