भागलपुर, जनवरी 16 -- भागलपुर। प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अहसन ने भागलपुर व बांका जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि पठन-पाठन में ब्लैक बोर्ड की उपयोगिता सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कई विद्यालयों के ब्लैक बोर्ड योग्य नहीं हैं। इसके रंग रोगन की जरूरत है। साथ ही ब्लैक बोर्ड के बांए ऊपरी कॉर्नर पर तिथि, कक्षा, घंटी, विषय, उपस्थित विद्यार्थी की जानकारी हो। इसके अलावा पुस्तकों में मासिक लक्ष्य तालिका का पालन हो और पीछे बैठने वाले छात्रों पर विशेष नजर रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.