धनबाद, अप्रैल 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार धनबाद के कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों में प्रहरी क्लब का गठन होना शुरू हो गया है। अब तक जिले के 51 स्कूलों में क्लब का गठन हो गया है। ये क्लब स्कूली बच्चों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रहरी क्लब के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक नुकसानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रहरी क्लब में प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक, दो वरीय सहायक शिक्षक एवं तीन विद्यार्थी सदस्य होंगे। क्लब में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), यूनिसेफ, सिनी, रिम्स, रिनपास, एनसीसी, पुलिस के प्रतिनिधियों की सहायता ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.