लखनऊ, फरवरी 6 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजधानी के गर्ल्स स्कूलों के आसपास कानून व्यवस्था की समस्या का संज्ञान लिया है। न्यायालय ने कहा कि हमारी जानकारी में आया है कि कुछ गर्ल्स स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय जब छात्राएं स्कूल कैंपस के बाहर होती हैं, कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो रही है। जाम के जिम्मेदार छह स्कूलों के प्रतिनिधि भी कोर्ट में पेश हुए। न्यायालय ने स्टेशन रोड, चारबाग स्थित एपी सेन गर्ल्स पीजी कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा कि उक्त स्कूल की लड़कियों को तंग करने की भी घटनाएं सामने आई हैं। न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को इस मामले को देखने और अगली सुनवाई पर पूरी जानकारी कोर्ट को देने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने गोमती रिवर बैंक रेजीडेंट्स की ओर से वर्ष 202...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.