लखनऊ, सितम्बर 29 -- परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों, कंपोजिट स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 5.1 लाख छात्राओं को महिला अधिकारों व उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति के तहत प्रदेश भर में अभियान चलाकर छात्राओं को जागरूक किया गया। आत्मरक्षा प्रशिक्षण व वित्तीय साक्षरता के विषय में भी जानकारी दी गई। स्कूलों में बालिकाओं व महिलाओं के अधिकारों व योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत सुरक्षा, कानूनी उपाय, बाल विकास निषेध अधिनियम, लैंगिग समानता और सम्मान का महत्व, 1090 हेल्पलाइन, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर और उन्हें विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। महान...