नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के प्राथमिक विद्यालयों के रखरखाव के लिए जारी होने वाली अनुदान राशि में हो रही देरी पर शिक्षक संगठनों ने चिंता जाहिर की है। शिक्षक संगठनों ने निगम के अधिकारियों से तत्काल अनुदान राशि जारी करने की मांग की है। शिक्षक न्याय मंच के प्रतिनिधियों ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,530 प्राथमिक विद्यालयों के रखरखाव और मरम्मत के लिए निगम प्रशासन ने अनुदान राशि अब तक जारी नहीं की है। इस राशि को 20 मार्च तक किसी भी स्कूल के लिए जारी नहीं किया है। इस कारण स्कूलों की पानी की खराब पड़ी टंकियों, शौचालयों के रखरखाव और सफाई, चारदीवारी के मरम्मत कार्य नहीं हो पाए हैं। अधिकारियों से मांग की गई है कि वह जल्द से जल्द आदेश जारी कर अनुदान राशि को आवंटित करें। बीते वर्ष सभी जोन में लगभग 1,182 इम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.