नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने निजी स्कूलों की फीस को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। रविवार को नई दिल्ली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर कानून बनाने का प्रचार तो जोर-शोर से किया लेकिन उन पर लगाने में विफल साबित हुई है। इसी के चलते स्कूलों द्वारा अनाप-शनाप फीस वसूली जा रही है। यादव ने कहा कि निजी स्कूल अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल रहे हैं और फीस नहीं देने पर परीक्षा के प्रवेश पत्र या स्कूल में प्रवेश ही बंद किया जा रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी स्थिति में भी सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने कहा था कि अभिभावकों की सहमति के बिना फीस में बढ़ोतरी ...