गंगापार, मई 10 -- गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। मई महीने में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। स्कूलों का समय बदलने के बावजूद भीषण गर्मी का असर स्कूलों में नजर आने लगा है। कड़ी धूप और उमस के कारण स्कूली बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। इस वजह से पूर्व की तुलना में बच्चों की उपस्थिति पर भी असर पड़ा है।शनिवार को तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शिक्षा विभाग ने स्कूलों का समय सुबह की पाली में कर दिया है। सुबह बच्चे सहज रूप से विद्यालय पहुंच जाते हैं। पर दोपहर छुट्टी के बाद तपती धूप में घर लौटने में उन्हें काफी परेशानी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार भले ही तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच है, पर तपिश की वजह से गर्मी का अहसास 44 डिग्री का हो रहा है। स्कूलों में पंखे तो हैं, लेकिन बिजली की आंख मिचौनी बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.