प्रयागराज, फरवरी 13 -- सड़कों पर लगने वाले जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देश दिए कि सभी स्कूलों, अस्पतालों और विवाहघरों में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि जहां पर वाहन सड़क पर खड़े होते हैं, वहां नोटिस दिया जाए। न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए डीएम ने पीडीए को निर्देशित किया कि भवन, मैरिज हाल, स्कूल, अस्पताल के निर्माण से पूर्व नक्शा पास करते वक्त पार्किंग की व्यवस्था है या नहीं इसे सुनिश्चित करें। शहर को जाम से मुक्त करने के लिए लखनऊ, प्रतागपढ़, वाराणसी, मिर्जापुर व रीवा रूट से आने वाले वाहनों के लिए फाफामऊ, झूंसी, नैनी सहित सभी प्रवेश मार्गों पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाने के लिए जमीन ...