सिमडेगा, अगस्त 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ब्रिलियंट हाई स्कूल के द्वारा गुरुवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय एकता, तिरंगे के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का संदेश दिया गया। साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। मौके पर सोरीना टेटे ने हर घर तिरंगा और नशा मुक्त भारत अभियानों के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्राचार्य गोरखनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे सम्मान, एकता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने सभी को नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प भी दिलाया। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। मौक पर शिक्षक मनोज सिन्हा, राजू सिंह, पुरूषोत्तम कुमार, संत कुमार प्रसाद, संजय चौधरी, मंजू कुमार हेमरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.