गोपालगंज, फरवरी 6 -- कुचायकोट (गोपालगंज),एक संवाददाता। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे एक स्कूली बस के झोपड़ी में घुस जाने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को जब्त करते हुए मृत बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। मृत बच्चों में मुमताज नट का ढाई वर्षीय बेटा इम्तियाज नट व उसके भाई जहरुद्दीन नट का चार वर्षीय बेटा अरिश नट शामिल है। जबकि घायल गर्भवती महिला जहरुद्दीन नट की नूरजहां खातून को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह एक स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए डुमरिया गांव पहुंची थी। बस खड़ी थी और इस दौरान किसी ने अचानक उसे स्टार्ट कर दिया...