मुरादाबाद, जनवरी 13 -- कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला विद्यालय यान परिवहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में डीएम अनुज सिंह ने कहा कि जिले के ऐसे सभी विद्यालय जो स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए अपने विद्यालयों के वाहन का प्रयोग करते है, उन्हें जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में बुलाया जाए। विद्यालयों की ओर से संचालित होने वाले सभी प्रकार के स्कूली वाहनों के चालकों-परिचालकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके अलावा परिवहन विभाग और यातायात पुलिस यह सुनिश्चित करेंगे कि अनाधिकृत रूप से मोडिफाईड/इलेक्ट्रिक फिटिंग बदले हुए वाहनों का प्रयोग स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए नहीं किया जाएगा। साथ ही परिवहन विभा...