सहारनपुर, अगस्त 1 -- मिर्जापुर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर शेरपुर पेलो मार्ग पर रजवाहे के पास स्कूली बच्चों से खचाखच भरा ई रिक्शा पलटने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक अध्यापिका घायल हो गई। गांव शेरपुर पेलो निवासी अनुज का आठ वर्षीय बच्चा वंश मिर्जापुर पौल कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने जाता था। गुरुवार को दोपहर में छुट्टी के बाद वंश स्कूल के अन्य बच्चों के साथ ई रिक्शा में बैठकर अपने गांव लौट रहा था। जब स्कूली बच्चों से भरा ई रिक्शा गांव से कुछ पहले रजवाहे के पास पहुंचा तो ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से उसमे सवार वंश व स्कूल की एक अध्यापिका मनीता घायल हो गई। गनीमत रही कि अन्य बच्चे सकुशल बच गए। राहगीरों की माने तो ई रिक्शा में 12 से अधिक स्कूली बच्चे थे। गंभीर हालत में वंश को सहारनपुर के मेडिग्राम अस्पताल में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.