सहारनपुर, फरवरी 2 -- रामपुर मनिहारान। विश्व वेटलैंड दिवस पर वन विभाग द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने बच्चों को पर्यावरण एवं वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्कूली बच्चों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। शुक्रवार को ग्राम पंचायत चकवाली के उच्च प्राथमिक विद्यालय में वन विभाग द्वारा विश्व वेटलैंड दिवस मनाया गया। विश्व वेटलैंड दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वनाअधिकारी रोहित निगम ने बच्चों को पर्यावरण, वन्यजीवों, पक्षियों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जानकारी देते हुए जागरूक किया। कार्यक्रम में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम दस स्थान पर रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान सविता देवी, नकुल चौधरी,प्रधानाचार्य मुकेश कुमार,वन दरोगा राजेंद्र सिंह, विपिन कुमार सिंघा...