रुडकी, अक्टूबर 5 -- सरकार के नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत रविवार को नगर में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने नशे की लत से होने वाले नुकसान बताकर लोगों से इससे दूर रहने की अपील की। अपर जिला जज लक्सर सुधीर कुमार सिंह और एसडीएम लक्सर सौरभ सिंह असवाल ने तहसील मुख्यालय पर हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को रवाना किया। एडीजे सिंह ने कहा कि नशा मानव सभ्यता के पतन का सबसे बड़ा कारण है। एसडीएम असवाल ने कहा कि नशे की लत के खिलाफ सरकार का अभियान एक अच्छा कदम है लेकिन यह सफल तभी होगा, जब समाज भी सक्रिय होकर इसमें भागीदारी करेगा। डीआई मेघा आनंद ने युवा वर्ग से नशा मुक्त अभियान के साथ जुड़ने की अपील की। बाद में केवी इंटर कॉलेज व आईपी इंटर कॉलेज के बच्चों ने पूरे कस्बे में रैली निकालकर लोगों को नशे की लत से होने वाले नुकसान समझाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.