दुमका, फरवरी 1 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।इंटरनेशन स्कूल ऑफ दुमका ब्रांच सरैयाहाट के निदेशक अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस द्वारा बायोडायवर्सिटी पार्क गोड्डा ले जाया गया। जिसमें स्कूल के सभी बच्चों के साथ विधालय के शिक्षकगण मौजूद थे। अवसर पर विद्यालय के उक्त निर्देशक ने बताया कि वे स्कुली बच्चों को हर वर्ष अलग- अलग उन स्थानों में शैक्षणिक भ्रमण के लिये ले जाते हैं,जहां बच्चों में कुछ सिखने, समझने व ज्ञान की प्राप्ति हो। उत्सुकता उसके मन मस्तिष्क का विकास हो। ताकि बच्चे अभी से झारखंड और भारत के ऐतिहासिक स्थलों को जान सके।‌ कहा कि बच्चे पढ़ने के साथ -साथ ऐतिहासिक स्थानों के भ्रमण से अधिक ज्ञान अर्जित करते है। बताते चले कि उक्त विधालय की ओर से पिछले कई वर्षों से बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए झारखंड एवं...