रांची, जनवरी 27 -- तोरपा, प्रतिनिधि। 26 जनवरी को संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुडिया व विशिष्ट अतिथि सिस्टर मारियालीना ने दीप जलाकर किया। समारोह में विभिन्न विधालयों के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित झांकी व नृत्य प्रस्तुत किया। कराटे का शानदार प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर विधायक सुदीप गुडिया ने अपने संबोधन में देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में पल्ली पुरोहित हीरालाल हुन्नी पूर्ति, फादर अरविंद, फादर जोन तोपनो, फादर रवि पाॅल एक्का, सिस्टर अलमा, सिस्टर विनीता, जिला परिषद सदस्य सुशांति कोंगाडीं, मुखिया शिशिर तोपनो, जोलेन बारला आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.