बागपत, फरवरी 14 -- खेकड़ा-बिनौली। जेनेक्स्ट पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिसर में हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रिंसिपल, मैनेजर, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने देने का संकल्प लिया। प्रबंधक विपुल गुप्ता ने पुलवामा की आतंकी घटना पर विस्तार से प्रकाश डाला। आरके यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। बिनौली के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को छात्र छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर छात्र-छात्राओं व स्टाफ ...