रुद्रपुर, मई 1 -- शांतिपुरी। न्यू एरा पब्लिक स्कूल दिनेशपुर के स्कूली बच्चों ने गुरुवार को शांतिपुरी स्थित बुघानी मौनालय नामक मधुमक्खी पालन केंद्र का भ्रमण किया। उन्हें केन्द्र संचालक सेवानिवृत जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी भुवन चंद्र बुधानी ने मधुमखियों के छत्ते में काम करने के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्कूली बच्चों ने मधुमक्खी पालन की विभिन्न तकनीकों और इसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं केन्द्र संचालक बुधानी ने मौन पालन को रोजगारपरक बताया और बच्चों को मधुमक्खियों के जीवन चक्र, उनका सामाजिक संगठन, शहद उत्पादन की प्रक्रिया आदि की जानकारी दी।
हिंदी हिन�द�स�तान की स�वीकृति से �चटीडी�स कॉन�टेंट सर�विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.