रिषिकेष, जनवरी 25 -- ऋषिकेश, संवाददाता।मुनिकीरेती में आयोजित क्रेजी मेले में तीसरे दिन चार्ट प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। दोपहर में कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य प्रस्तुति देकर समां बांधा। शाम को हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने प्रस्तुति दी। पूर्णानंद खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित मेले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मेले सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि संस्कृति के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। उन्होंने आयोजकों को सराहते हुए सरकार की ओर से भी सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, चार्ट प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण और अन्य विषयों पर चित्रों को उकेरा। शाम को हिमाचली लोक गायक विक्की चौहान ने किंदे चाले बांठणो, झ...