लोहरदगा, जनवरी 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय आविष्कार एवं नवाचार के तहत लोहरदगा जिले के विभिन्न उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के चयनित कुल 100 छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण पर ओड़ीशा राज्य के विभिन्न ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थानों पर पहुंचकर अवलोकन किया। हिरही स्थित सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय से शैक्षणिक भ्रमण पर गए दल को में पीएमश्री उच्च विद्यालय जिंगी क प्रधानाध्यापक अलीरजा अंसारी, केजीबीवी कुजरा की सोनी कुमारी और बेसकि उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेन्हा की सहायक शिक्षिका डा बैजयंती उरांव भी पर्यवेक्षक शिक्षक के रूप में बच्चों के साथ लोहरदगा से उड़ीसा गए थे। उड़ीसा के पुरी जिले के कोणार्क सूर्य मंदिर, भुवनेश्वर शहर के निकट धौलागिरी शांति स्तूप, लिंगराज मंदिर और पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर तथा नीलादरी समुद्री तट का भ्रमण किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.