रांची, जुलाई 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची में लाला लाजपत राय विद्या मंदिर, रांची के 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। उद्देश्य आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में अवसर, पाठ्यक्रम, विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक शिक्षा की जानकारी देना और पर्यटन उद्योग में सफलता के लिए आवश्यक कौशल पर मार्गदर्शन देना था। आईएचएम के प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने विद्यार्थियों को पसंद के अनुसार करियर चयन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, शमा बा ने छात्र दल को होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा होने के बाद आतिथ्य और पर्यटन उद्योग में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया। शैक्षणिक भ्रमण स्कूल के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। समन्वय सीमा त्रिवेदी व महिमा सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.