रुडकी, फरवरी 13 -- क्षेत्र स्थित एक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही सड़क पर चलते हुए उनका पालन करने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना सभा के दौरान किया गया। जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, वाहन चालकों तथा अन्य शैक्षिक स्टाफ ने सहभागिता की। इस अवसर पर सभी को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को विशेष रूप से फर्स्ट रिस्पांडर की भूमिका और गोल्डन आवर के महत्व के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने समझाया कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा अत्यंत महत्वप...